मुरादाबाद : आए दिन अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सपा के कद्दावर नेता इस बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बाद अपने विश्‍वविद्यालय या जमीन हड़पने के मामले नहीं बल्कि भैंस खुलवाने के मामले में घिर गए हैं। 
बता दें कि सपा सरकार में जो पुलिस आजम की भैंस खोजने में दिन रात एक किए हुए थी, वहीं पुलिस अब भैंस चोरी के मामले आजम को खोज रही है। यानी तब भैंस आगे-आगे थी और आजम पीछे-पीछे थे और अब आजम आगे हैं और उनके पीछे भैंस लग गई है। 
बता दें कि सपा सांसद आजम खां, उनके प्रोपगंडा प्रभारी फसाहत अली खां शानू, तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, एसओजी के एक सिपाही समेत 36 लोगों के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में विभिन्‍न केसों में चार  मामले दर्ज किए गए हैं।  देर शाम गंज कोतवाली में आजम खां, उनके भाई शरीफ खां, विधायक बेटा अब्दुल्ला आजम खां, भतीजा बिलाल के खिलाफ एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया।