छपरा : बिहार में शराब बंदी के बावजूद अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। लाख प्रयासों के बावजूद प्रशासन शराब तस्करों पर नकेल कसने में असहाय दिख रही है।
छपरा जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक लावारिश बैग के 88 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि टीम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टी जांच कर रही थी। इस दौरान एक लावारिश बैग से पुलिस को 88 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तस्करी का यह शराब कहांसे और कौन ले कर आ रहा था।
