रामपुर : हमेशा विवादों से नाता रखने वाले सपा संसाद आजम का पीछा जौहर यूनिवर्सिटी का विवाद नहीं छोड़ रहा है। इस विवाद में किसानों की जमीन हड़पने के मामले में रामपुर पुलिस ने
रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की बड़ी बहन को पुलिस ने हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। हलाकिं महिला थाने में हुई पूछताछ के बाद उन्‍हें छोड़ दिया गया था, लेकिन घर पहुंचते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। सपा सांसद की बहन को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं, आजम की पत्नी और राज्यसभा सदस्‍य तजीम फातिमा ने इसे पुलिस ज्यादती बताते हुए जुल्म की हद करार दिया है। 
उधर पुलिस का कहना है कि जौहर यूनिवर्सिटी पर लगे आरोपों के संबंध में चल रही जांच के तहत ही आजम खां की बहन से पूछताछ की जा रही है।