लुधियाना : भाग्या होम्स ब्लोइंग ब्लॉसम लेडीज क्लब की तरफ से तीज का त्योहार ट्रेडिशनल लुक राहों रोड में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बलजीत कौर और शालिनी वर्मा ने एंकरिंग की। सेल्फी गेम और ग्रुप परफॉर्मेंस में क्लब के मेम्बरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्लब के मेम्बरों के अनुसार इस प्रोग्राम का उद्देश्य लोगों को उनकी विरासत और कल्चर से जोड़ना है। इस मौके पर ज्योति, सीमा, मीनू, नीलम, सपना, अंजु जैन, आरती, शिवांगी, सुबिदा, डिम्पल, सपना जैन, मधु जैन, रजनी नारंग, हरमीत कौर उप्पल, नीरजा, नवी वर्मा, रूबी आदि लोग उपस्थित रहे।