सुल्तानपुर : यहां की सांसद मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंची। इस दौरान वह अचानक एक अस्पताल में पहुंची और डॉक्टर को अनुपस्थित देख उसे घुड़की दे डाली। सांसद ने फोन पर कड़े शब्दों में कहा पता चला है कि आप आए दिन ड्यूटी से गायब रहते हैं। आप के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं। पता चला है कि आपको दो बार निलंबित किया जा चुका है, फिर भी सुधर नहीं रहे हैं। इस बार सस्पेंड नहीं, नौकरी और लाइसेंस दोनों ले लूंगी। बस दो मिनट लगेगा।
यहां के सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंची और सीएचसी अधीक्षक डॉ आरए रत्नाकर ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर उन्होंने लोगों से जानकारी की तो पता चला कि बिना किसी सूचना के वो आये दिन गायब रहते हैं। इसके बाद मेनका का पारा चढ़ा और उन्होंने डॉक्टर को नसिहत दे डाली।
