![]() |
| गहमर पुलिस की ओर से पकड़े गए शराब तस्कर पुलिस कस्टडी में |
गाजीपुर से रजनीश मिश्र की रिपोर्ट : गहमर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब सहित अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार निवासी खंगौली रोड नागेश्वरी थाना दानापुर पटना बिहार, अतुल कुमार सिंह निवासी आरपीएफ मोड़ थाना दानापुर पटना बिहार, आशीष कुमार शर्मा निवासी शास्त्री कॉलोनी थाना सोनीपत हरियाणा, जगम्रेन्द्र सिंह शास्त्री कालोनी थान सोनीपत हरियाणा, तेजपाल रूडाना थाना पिलु खेड़ा हरियाणा और नवीन कुमार जतुवाड़ा थाना सवर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप दुबे ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गहमर पुलिस मेन टीवी रोड पर रात्रि गश्त कर रहीं थी । इस दोरान पुलिस को दो लक्जरी कार व एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया । संदेह होने पर जब कार व ट्रक को रोक कर उनकी तलाशी ली गई तो दोनो कार से 182 पेटी अबैध देशी शराब और 240 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। गहमर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार कि रात मे वे अपनी पुलिस टीम के साथ जिसमे बारा चौकी पुलिस टीम भी सामील थी रात्रि गश्त पर थे। उसी समय ताड़ीघाट बारा मार्ग पर आ रहे दो कार व एक ट्रक को सक के अधार पर रोककर ट्रक की तलाशी ली गई तो उक्त अवैध शबराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि कार सवार सभी छः शराब तस्करों को भी गहमर पुलिस ने पकड़ लिया ।और उन्हें लेकर थाने चली आई । अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप. दुबे ने बताया कि हरियाणा से अबैध तरिके से शराब लेकर तश्कर बिहार जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चड गये।
आप को बता दें कि बिहार मे नीतीश सरकार ने शराब पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन फिर भी शराब तश्कर गाजीपुर व बलिया के रास्ते कुछ पुलिसकर्मियों कि मिली भगत से बड़ी मात्रा मे शराब लेकर बिहार जाते हैं और वहां अधिक दामो पर बेचते हैं।
