![]() |
| सांकेतिक फोटो |
ताजा मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ का है। बताया जा रहा है कि शहर के पूर्वी बाईपास पर एक पती ने साथ चल रही अपनी पत्नी को किसी बात पर पीटा। फिर उसे दो बार तलाक, तलाक बोला लेकिन तीसरी बार तलाक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जब जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को मिली तो वह आरोपी शौहर को थाना कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू की।
बताया जा रहा है कि सौरिख निवासी इकराम अली ने अपनी रुखसार को उसके मायके गुरसहायगंज छोड़ने जा रहा था। बाइपास पर पहुंचते ही किसी बात को लेकर वह अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। होहल्ला सुन कर लोगों की भीड़ जुट गई। रुखसार ने पुलिस को बताया कि 2015 में उसकी शादी इकराम से हुई थी। तभी वह उससे दहेज में रुपये लाने की मांग कर रहा था। रुखसार ने बताया कि उसका शौहर दो बार उससे तलाक...तलाक कह चुका। लेकिन तीसरी बार वह कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी इकराम का चालान कर दिया है।
