बांसडीह (बलिया) : क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में एक डांसर ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगा कर खुदकशी करली। घटना की जानकारी मिलने पर बैंड मालिक कविता मंडल ने इसकी सूचना पुलिस और मृतका के घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे के हुक से नीचे उतरा और पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भिजवा दिया। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है क अनिता राय पुत्री मदन राय निवासी चिनीली चौगच्छा, थाना चकदहां, जिला नादिया, कोलकाता रविवार को सियालदह एक्सप्रेस से बांसडीह के गोसाईपुर निवासी कविता मंडल पत्नी निखिल मंडल के यहां पहुंची थी। कविता बैंड पार्टी की प्रोपराइटर हैं। कविता की माने तो अनिता ने मोबाइल पर अपने गांव किसी से वीडियो कालिंग कर बात की थी। इसके बाद क्या हुआ उन्हें पता नहीं। अनिता की खुदकशी का पता उन्हें तब चला जब वह सुबह उठीं। इसके बाद पुलिस व उसके घरवालों को सूचना दी। डांसर ने फंदा क्यों लगाया, यह देर शाम तक पता नहीं चल पाया। लहाल पुलिस अनिता की मोबाइल की काल डिटेल की जांच में जुटी है।