चंदौली : उत्तर प्रदेश एसटीएफ को आज बड़ी कामयाबी उस समय मिली वरुणापार टक्करपुर स्थित एक गैस गोदाम के मामूली मुठभेड़ के बाद तीन नामी शूटरों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि ये सुपारी कीलर जिले के सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की हत्या करने आए थे। बताया जा रहा है कि एसटीएफ के हत्थे चढ़े इन शूटरों में एक प्रयागराज का एक लाख रुपये का इनामी भी है। ![]() |
| भाजपा विधायक सुशील सिंह |
एसटीएफ के मुताबिक वाराणी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के श्रीकंठपुर निवासी अमरनाथ चौबे उर्फ कक्कू ने उन तीनों अपराधियों को विधायक सुशील सिंह की हत्या के लिए बुलाया था। ये अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते कि एसटीएफ ने इन्हे धर दबोचा। अपराधियों की पहचान शिवप्रकाश तिवारी उर्फ सोनी तिवारी, मनीष केसरवानी और चकराना के अंजनी सिंह के रूप में हुई है।
पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वे भाजपा विधायक सुशील के अलावा अजय मरदह और सनी सिंह की हत्या के उद्देश्य से आए थे। इनमें से कुक्कू के पिता और रेलवे के बड़े ठेकेदार रहे रामबिहारी चौके कुछ साल पहले श्रीकंठपुर स्थित उनके घर पर ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
