![]() |
| मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी श्याम जी यादव। |
गाजीपुर से रजनीश मिश्र की रिपोर्ट : जिले की मरदह पुलिस ने जन्माष्टमी कि रात हुई एक लाख व एक पेटी बियर कि लूट का पर्दाफाश कर दिया है ।सेल्समैन के आरोप के अनुसार मरदह बाईपास स्थित बियर कि दुकान जन्माष्टमी की रात को एक लाख रुपये व एक पेटी बियर लुटेरे तमंचा के बल पर लेकर चले गये थे ।उस समय सेल्समैन ने आरोप लगाया था कि वह दुकान का सटर गिराकर अपने दोस्तो के साथ खाना खा रहा था कि तभी पाच नकाबपोश बदमाश आये और तंमचे के बल पर रुपय व एक पेटी बियर लेकर चले गये ।
लूट कि घटना को मरदह पुलिस ने चुनौती के रुप मे लिया इस घटना कि जाच के लिए मरदह थानाध्यक्ष श्याम जी यादव को लगाया गया। श्याम जी यादव अभी जांच कर ही रहे थे की वीरवार कि रात को मुखबिर से सूचना मिली की सिरसी मोड़ के पास कुछ बदमाश रुके हुए है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे है ।सुचना मिलते ही श्याम जी यादव तुरंत ही सिरसी मोड़ पहुंच बदमाशों को पकड़ लिया उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक लाख बत्तीस हजार रुपय दो मोबाइल फोन दो बाईक व कार बरामद हुआ असल मामला तब समझ मे आया जब आरोपी पुलिस कि पकड़ मे आये पुलिस का कहना है की जन्माष्टमी की रात को लुट नहीं चोरी हुई थी । पुछताछ मे आरोपितो ने बताया कि हम लोग जन्माष्टमी के दिन चोरी किये थे । और एक लाख रुपय व एक पेटी बियर चुरा कर चले गये । श्याम जी यादव ने बताया कि सेल्समैन दिपक लुट की कहानी बनाई थी। ताकि रुपये ठेकेदार को देने ना पड़े पकड़े गये आरोपी रबि कुमार ,अमित यादव हरिशंकर ऊर्फ मटरु राजु कुमार सिटु कुमार सामील थे।पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों को निम्न धाराओ के तहत चलान कर जेल भेज दिया गया।
