लुधियान : नशामुक्‍त पंजाब का दम भरने वाले मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के दावों की हवा खुद पंजाब पुलिस ही निकाल रही है। एसटीएफ टी ने खन्‍ना के थाना सदर में तैनात हेड मुंशी, हेड कांस्‍टेबल और उसके दो अन्‍य साथियों को 785 ग्राम हेरोइन तस्‍करी के आरोप में काबू कर केस दर्ज किया है। 
  इस संबंध में मोहाली के एसटीएफ थाने मे ललहेड़ी रोड खन्‍ना के मोहल्‍ला गुरु तेग बहादुर निवासी गगनदीप, न्‍यू किदवई नगर वाीस अमनदीप और टिब्‍बा रोड के रिशी नगर निवासी विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसटीएफ के आईजी स्‍नेहदीप शर्मा ने बताया कि टीम ने सेक्‍टर 39 स्थित राम दरबार मंदिर पास नाका लगा रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली दो लोग एक कार से हेरोइन की सप्‍लाई देने जा रहे है।  लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्‍पेक्‍टर हरबंस सिंह ने कार की तलाशी ली तो चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि खन्‍ना के थाना सदर का मुख्‍य मंशी हेरोइन लेकर सप्‍लाई करता है।