![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
लुधियाना : मां-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह खबर पंजाब के लुधियाना से है। यहां के टिब्बा थाने की पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने अपनी मां और पति के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
खुद को नाबालिग बता रही लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी मां खुद के अवैध संबंध को छिपाने के लिए उसकी शादी अपने प्रेमी से करवा दी है। यही नहीं पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसका पति दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। लेकिन वह देह ब्यापार के धंधे में नहीं पड़ना चाहती सो वह भाग कर पुलिस थाने पहुंची है। थाना टिब्बा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मां और नवांशहर निवासी युवक (पति) के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
