सांकेतिक तस्‍वीर।
पटना : अपने आप में दिलचस्‍प और हैरना कर देने वाली यह खबर बिहार की राजधानी पटना से है। यहां एक महिला पार्षद ने ट्वीट कर नगर परिषद मेयर के बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका लड़का मुझे आंख मारता है।  उनका कहना है कि मेरे नजरअंदाज करने पर भी वह लगातार मुझे छेड़ता रहा। हलांकि इस संबंध में पिंकी देवी ने कदमकुंआ थाना में केस दर्ज कराया है।
उल्‍लेखनीय है कि पिंकी देवी पटना के एक वार्ड से पार्षद है। उनका आरोप है कि जब वह पटना नगर निगम की बोर्ड बैठक के लिए कार्यालय पहुंची। वहां बैठक के दौरान नगर परिषद मेयर के बेटे शिशिर ने उन्हें बार-बार आंख मारी। 
उन्होंने कहा कि मैंने उसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन वह बार-बार आंख मारता रहा। पिंकी देवी ने बताया कि मैंने उसे चेतावनी दी कि अगर वह ऐसा करेगा तो मैं उसकी मां से उसकी शिकायत कर दूंगी। इस पर शिशिर ने कहा कि जाओ बता दो। पिंकी ने कहा कि उन्‍होंने शिशिर की हरकत के बारे में नगर परिषद से शिकायत की, तो उन्‍होंने उल्‍टा मुझ पर ही आरोप लगाया कि मैं मीडिया में बने रहने के लिए ऐसा कर रही हूं।  पिंकी देवी ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो महिला आयोग भी जाएंगी। इसके साथी मुख्‍यमंत्री से भी शिकायत करेंगी।