दिल्ली : नौकरशाह से राजनेता बने पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को नई दिल्ली हवाई हड्डे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि फैसल दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाले थे।
उल्लेखनीय है कि शाह फैसल पिछले साल अपने पद से इस्तीफा दे कर एक नई राजनीतिक पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट का गठन किया था। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने के बाद फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशीत बंद चल रहा है। उन्होंने कहा था कि उनका इस्तीफा हिंदूवादी ताकतों की ओर से 20 करोड़ भारतीय मुस्लमानों को हाशिये पर धकेलने और देश में नफरत फैलाने की बढ़ती संस्कृति के खिलाफ है।
