फेफना (बलिया) : वाराणी-छपरा रेल खंड पर अचानक ट्रेन के सामने आने से बुजुर्ग के चिथड़े उड़ गए। यह हादसा तब हुआ जब एकौनी गांव के पास काली माता मंदिर के सामने बने रेलवे क्रासिंग पर वृद्ध रेल पटरी पार कर रहा था। तभी वह लखनऊ-छपरा एक्‍सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हलांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है क‍ि वृद्ध चेकदार सफेद लुंगी और गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ था। फिलहाल रेलवे पुलिस ने शव को शिनाख्‍त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।