चंडीगढ़ : यह खबर पंजाब एंव हरियाणा की राजधानी चंडीगढ से है। यहां नबालिक बच्चों से कुकर्म करने के जुर्म में सजा काट रहा थिएटर ऑर्टिस्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। हलांकि न्यायधीश इस पर 22 अगस्त को सुनवाई करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए चंडीगढ़ की थियेटर एज एनजीओ के संस्थापक और कलाकार जुल्फिकार खान ने जमानत दिए जाने की अपील की है। ज्ञात हो कि दिसंबर 2016 को चंडीगढ़ की जिला अदालत जुल्फिकार को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ अदालत दाखिल अपील के साथ 22 अगस्त को सुनवाई करेगा।
बता दें कि अदालत ने उसे कुकर्म और युवाओं को आपत्तिजनक चीजें दिखाने की धाराओं के तहत दोषी करार दिया था। जुल्फिकार की गिरफ्तारी 11 जुलाई 2015 को हुई थी। तब से वह सलाखों के पीछे है और तबसे वह अपने जुर्म की सजा काट रहा है।
