लुधियाना: साबरी जामा मस्जिद फामरा रोड  दाना मंडी की जानिब से मौलाना मोहम्मद अशरफ रजा की इमामत में हजारों मुसलमानों ने  ईद उल अजहा की नमाज अदा की। हजारों मुसलमानों ने देशवासियों के लिए अमन और शांति की दुआ मांगी। इस हसीन मौके पर एक दूसरे से गले मिलकर मोहब्बत और भाईचारा का पैगाम दिया। इस मौके पर दुआ में शामिल कारी  जियाउद्दीन, कारी हसन, मौलाना अमानुल्लाह, जाकिर हुसैन मुन्ना,  शमशुद्दीन, शाकिर हुसैन, अब्दुल रज्जाक, इमामुद्दीन तस्लीम  दुखा, भाई मुजीबुल कौसर,  वाहिद अहमद, इसराफील  युसूफ, मकसूद सोबराती,  तमन्ना रहमान, मुस्तकीम आदि लोग शामिल हुए। इनके अलावा हजारों मुसलमान दुआ में शरीक रहे।