बेल्थरारोड (बलिया) : करीब पांच दिन पहले भाग कर गुजरात पहुंचे प्रेमी जोड़े ने गांव लौट कर दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर शादी कर नए जीवन की शुरूआत की है। इस युगल के घर से भागने और फिर गांव आकर शादी करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इलाके के फरसाटार निवासी दिलीप कुमार पेशे से ऑटो चालक है। पांच माह पूर्व दिलीप मधुबन मार्ग पर ऑटो चलाता था। इस दौरान ऑटो में यात्रा कर रही मऊ जिले मधुबन थाना क्षेत्र के गांव मारूफपुर निवासी गुड्डी की आंखें लड़ गई। प्रेम परवान चढा तो दोनो घर से फरा हो गुजरात पहुंच गए। पैसे खत्म हो गए तो पांच दिन बाद गांव वापस आ गए। इसके बाद परिजनों की जरामंदी से तहसील परिसर स्थित मंदिर में शादी करवा दी गई।
