छपरा : बादमाशों की गोली का शिकार हुआ युवक आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। उल्‍लेखनीय है कि बिहार में सुशान बाबू नीतिश कुमार की सरकार में बादमाश बेखैफ घूम रहे हैं।  और चोरी, हत्‍या और बलात्‍कार जैसी घटनाओं की बिना किसी डर के अंजाम दे रहे हैं।
  यह घटना गत बुधवार की देर शाम की है। जिले के भेलदी थाना क्षेत्र में कटसा के पास बादमाशों ने युवक को गोली मारी थी। उसके परिजनों ने पहले छपरा के सिविल अस्‍पताल में उसे दाखिल करवाया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्‍टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना भेलदी पुलिस अज्ञात हमलावरों पर हत्‍या केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्‍द ही हत्‍यारे पुलिस की गिर‍फ्त में होंगे।