सांकेतिक फोटो।
अमृतसर : सीमावर्ती कस्‍बा अजनाला के एक गांव के युवक ने अपने ही गांव में एक घर का दरवाजा खटखटाया और पानी मांगा। लड़की ने जब घर का दरवाजा खोला तो युवक घर में घुस आया।  लड़की जग में पानी भरने रसोई में गई।  इस बीच पीछे-पीछे वह युवक भी रसोई में पहुंच गया और इसके बाद वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने
 पिस्तौल निकाल ली और उसे जान से मारने की धमकी दे दुष्‍कर्म किया।  पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देते समय आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।