अमृतसर स्थित दुर्ग्‍याणा मंदिर में भगवान श्रीकृष्‍ण के दर्शनों को उमड़ी भीड़
अमृतसर : पंजाब, हिमाचल और जम्‍मू व कश्‍मीर सहित अन्‍य जगहों पर शनिवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी मनाई गई। इस दौरान अमृतसर के श्री दुर्ग्‍याणा तीर्थ, शिवाला बाग भाईयां, माता मंदिर, लौंगांवाली माता मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में भव्‍य सजावट की गई थी। इसके अलावा लोग घरों में भग वान श्री कृष्‍ण के अवतार का साक्षी बनने के लिए पलक पांवड़े बिछाए रहे। जगह-जगह लंगर और भंडारा भी लगाए गए थे। हलांकिा देश के कुछ राज्‍यों में शुक्रवार को ही जन्‍माष्‍टमी मनाई गई थी। कुछ इसी तरह जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर, और लुधियाना के इस्‍कॉन मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में जन्‍माष्‍टमी मनाई गई। उधर, फीरोजपुर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट सहित प्रदेश के सभी जिलों में  श्रीकृष्‍ण जन्‍माटमी मनाई गई। कुछ यही हाल हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू व कश्‍मीर का भी रहा। जम्‍मू में हिन्‍दुओं के साथ मुस्‍लमानों ने भी माखन चोर नंद किशोर का जन्‍मोत्‍सव मनाया। 

बालगोपाल का दर्शन