पटियाला : शराब और हवस के नशे में अंधा एक पिता ने अपनी ही दस वर्ष की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। आरोप है कि वहशी पिता ने दस साल की एक बच्ची का मुंह बांध कर पिता ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी जब बच्ची की मां को हुई तो उसने संबंधित भूनरहेड़ी पुलिस चौकी ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणबीर कौर ने बताया कि गांव में रविवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा कर लिया।
महिला ने लोगों से गुहार लगाई कि उसकी दस साल की बेटी को शराबी पति से बचाया जाए। महिला ने बताया कि शराब के नशे में धुत उसके पति ने धक्का देकर उसे घर से निकाल कर अंदर से कुंडी लगा ली है। गांव के लोगों ने आरोपी के घर का दरवाजा खुलवाया। पिता ने शराब के नशे में अपनी दस साल की बच्ची का मुंह बांध कर दुष्कर्म किया था। गांव वालों ने आरोपी पिता को काफी पीटा। इसी बीच आरोपी फरार हो गया।