![]() |
| सांकेतिक फोटो |
गाजीपुर से रजनीश मिश्र की रिपोर्ट : गत दिनों भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनिया में की गई संतोष राजभर की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलाया किया कि किसी महिला का नाम लेकर अश्लील गाना गाने को लेकर यह हत्या हुई है। एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि बोलबाजी करने पर हत्या की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए यह बात पुलिस को बताई थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के जोबरखंडी बाबा के स्थान के पास अपने खेत पर गए संतोष राजभर की 21 अगस्त की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। उस समय इसे भूमि विवाद बताया गया था। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने बताया कि वीरवार की देर शाम भांवरकोल तिकोनी से आरोपी मनिया गांव निवासी सुनील राजभर, कृष्णा उर्फ बुड्ढा अजय और मन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि संतोष घटना से दस दिन पहले रात में सुनील राजभर के घर में घुस गया था और उसकी पत्नी प्रमिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत करने पर भी संतोष के घर वाले कुछ नहीं बोले। जब भी संतोष सुनील राजभर के घर के सामने से या उसके पास से गुजरता था तो सुनील की पत्नी का नाम लेकर बोली बोलता था। इससे तंग आ कर सुनील राजभर ने यह खौफनाक कदम उठाया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
