दिल्ली, साप्रेट्र : भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लगी धार 370 क्या हटाई पाकिस्तान में इन दिनों भूचाल आ गया है। पाकिस्तानी अखबार द डान और देश के लगभग सभी अखबारों में प्रकाशित खबरों पर यकिन किया जाए तो पाकिस्तान में हालात कुछ ऐसे ही है।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जगह-जगह भारत के समर्थन में पोस्ट-बैनर लगाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। 'अखंड भारत' के नाम से लगे इस पोस्टर में प्रचानी भारत के नक्शे को दिखाया गया है। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश और म्यामार को दिखाया गया है। महाभारत लिखे इस बैनर के सबसे ऊपर 'अखंड भारत' लिखा गया है। इस पोस्टर में ब्लूचिस्तान को लेकर भी चेतावनी दी गई है। यह पोस्टर पाकिस्तानी संसद और प्रधानमंत्री इमरान खान के घर के बाहर भी लगाया है। इन बैनर्स पर शिवसेना नेता और राज्यसभा के सदस्य संजय रावत का अखंड भारत वाला बयान छपा हुआ है, जिसमें वो कहते हैं कि आज जम्मू-कश्मीर लिया, कल ब्लूचिस्तान, और पीओके लेगें। यह बैनर तेजी से शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
