लुधियाना : रामनगर गली नं 3 स्थित भामीया कला में 13वां विशाल मां भगवती जागरण अभय मिश्रा की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से करवाया गया। जिसमें मुकेश जागरण एण्ड पार्टी और लेडीज गायिका रागिनी ठाकुर ने मां की महिमा का गुणगान किया और सुन्दर सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। इसके अलावा भगवान भोले शंकर, राधाकृष्ण और माता जी की सुन्दर सुन्दर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। विशाल लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर सुदीप दीक्षित, नन्द किशोर मिश्रा, शेषमणि पाण्डेय, शिवकुमार, विनय उपाध्याय, अंजनी तिवारी, शम्भू मिश्रा, वीरेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश मिश्रा, राजदेव, शेषनारायण पाण्डेय, पंकज मिश्रा, सुरजीत, गुड्डू, जगदीश,  विमल शंकर द्विवेदी आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।