![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
गुरदासपुर : गुरदासपुर : रात को प्रेमिका से मिलने की कीमत प्रेमी को जान दे कर चुकानी पड़ी। बताया जा रहा है प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने रात के अंधेर में उसके घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने उसे घेर कर बेसबैट और रॉड से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस लड़की और उसकी मां सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
वहीं , दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर युवक को अगवा कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। हालंकि, पुलिस का कहना है कि युवक प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा था, जिसका पता चलने पर युवती के घरवालों ने पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गांव तुंग निवासी युसूफ मसीह उर्फ लक्की का पड़ोस की युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग था। देर रात प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा था तो युवती के परिजनों ने हमलाकर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
