रजनीश मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)

थाना क्षेत्र बरेसर के अजीजपुर गांव में शौच से वापस आते समय बिजली के पोल में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो ।गई प्राप्त सूचना के अनुसार सुमन राजभर पत्नी प्रमोद राजभर उम्र 35 सुबह शौच के लिए बाहर गई हुई थी वापस आते समय बिजली के पोल में करंट उतरने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने उसके घर वालो को दे दिया सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटना वाली जगह पहुंच गए और पोल से चिपकी हुई सुमन को हटाने की कोशिश करने लगे। हालांकि उस वक्त बिजली  भी थी तभी गांव के ही लोगों ने फोन से बाराचवर फिटर से सप्लाई बंद करा दी और उसे लेकर बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चले आए यहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।वहीं डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मौत पहले ही हो चुकी थी इस बारे में परिजनों ने बताया कि रोज की भांति आज सुबह भी सुमन शौच के लिए गई हुई थी ।काफी देर बीत जाने के बावजूद भी वह वापस नहीं आई गांव के ही एक व्यक्ति ने इसकी सूचना घर पर आ कर दिया जाकर देखा तो सुमन बिजली के पोल पर चिपकी थी वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुमन राजभर जैसे ही बिजली के पोल को पकड़ी तो उस में करंट उतरने के वजह से उसकी मौत हो गई ।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह का समय था और उस वक्त बिजली भी थी हाला की पोल में करंट कब उतरा इसकी जानकारी किसी को नहीं थी वही चौकी प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमें किसी ग्रामीण से सूचना मिली की अजीजपुर गांव में बिजली के करंट से एक महिला की मौत हुई है चौकी प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है