![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
सरायमीर (आजमगढ़) : 55 साल की उम्र में एक व्यक्ति को करीब 22 साल की युवती से निकाह करना उसके बेटों को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने अपने अब्बू को गोलियां से छलनी कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शहाबुद्दीन निवासी गांव छाऊ थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है।
बता दें कि शहाबुद्दीन के बेटे इस विवाह के खिलाफ थे, बावजूद इसके शहाबुद्दीन ने दूसरी शादी की थी । इससे नराज बेटों ने अलसुबह गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन गांव की चट्टी से चाय पीकर घर जा रहा था। मौके पर पहुंचे सीओ सदर गंभीरपुर और सरायमीर थाने की पुलिसने पड़ोसियों के बयान पर मृतक के तीन बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक शहाबुद्दीन के पांच बेटे और तीन बेटियां है। उसका बड़ा बेटा अजीम और चौथा सलीम विदेश में रहता है। दूसरा नदीम, फहीम और साहिल घर पर रहते हैं। उसके दो बेटे और एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। शहाबुद्दीन ने करीब 30 सालों तक विदेश में नौकरी की थी। और उसकी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। करीब डेढ़ वर्ष उसकी पूर्व मौत हो गई थी। 25 अगस्त को उसने शहर के बाजबहादुर मुहल्ले की रहने वाली एक युवती से निकाह कर लिया था। बस इसी बात से उसके बेटे नाराज थे। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।
