गाजीपुर : पचास हजार का का इनमी बदमाश शिवम सिंह शहर कोतवाली पुलिस और क्राइमब्रांच के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे पीजी कॉलेज के पास से उसके साथियो सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शिवम सिंह, इमरान अंसारी, नसीम अंसारी, विशाल सिंह और विनीत यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों से लूट की एक कार, दो पिस्टल, तीन तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस कप्तान डॉ: अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि बदमाशों पर आजमगढ़, सुल्तानपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, चंदौली और गाजीपुर में हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया इन बदमाशों में से गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के कबीरपुर गांव निवासी शिवम सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।