श्री केसगढ़ साहिब के सामने वाली मार्केट में अचानक आग लग गई। आग ने देखते-देखते यह चारों ओर फैल गई और काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। मार्केट में 50 से ज्यादा दुकानें जल गई। 5 वाहन भी जल गए। हादसा बिजली की तारों मेंशाॅर्ट-सर्किट के कारण हुआ। बिजली के तारों से निकली चिंगारी की चपेट में एक ढाबे में रखा गैस सिलेंडर आ गया। इसमें गुरुघर के नीचे बने अजायब घर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है, मिली जानकारी के अनुसार आग रविदास चौक की तरफ एक ढाबे के पास बिजली की तार के टकराने से चिंगारियां निकली और इसने ढाबे में पड़े गैस सिलेंडर को चपेट में ले लिया। सिलेंडर में आग लगने से इसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद आग इतनी भीषण हो गई कि हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही आग ने पूरी मार्केट को चपेट में ले लिया।
सूचना पाकरनंगल बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड की दो और थर्मल प्लांट रोपड़ की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी आग को बुझाने में जुट गई। घंटों की मशक्कत के बाद करीब साढ़े 7 बजे आग पर काबू पाया जा सका।आग में 50 अधिक दुकानें में कुछ भी नहीं बचा। इसके अलावा 5 गाड़ियां भी जल जाने की सूचना है, जिनमें दो टिप्पर और तीन कारें शामिल हैं।
#jharokha news
#jharokha news
