रजनीश कुमार मिश्र : शराब पिना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब उसे पता चला की उससें 25हजार रुपया ऊचक्को ने शराब पिला कर लूट लिया है ।जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी संजय बिन्द  ईट भठ्ठे से काम कर वापस आ रहा था। वो जेसे ही अनौनी बजार मे आया कि तभी उससे कुछ व्यक्तियों ने दोस्ती कर लिया और शराब की दुकान पर जा पहुंचे साथ ही संजय बिन्द को खूब शराब पिलाया । शराब पिलानेे के बाद  उसके पास रखे 25हजार रुपय लेकर फशरार हो गये संजय बिन्द जब होश मे आया तो तब उसे ठगने का एहसास हुआ ।संजय बिन्द ने बताया की वो किसी से 25हजार रुपय उधार लेकर ईट भठ्ठे से वापस घर जा रहा था की तभी कुछ लोगो ने शराब मे नशीला पर्दाथ डाल कर मुझे जम कर शराब पिलाया और पच्चीस हजार  लेकर फरार हो गये। क्षेत्र के लोगो ने बताया कि आये दिन उचक्के ऐसी घटना को अंजाम देते है जिससे क्षेत्र के लोगों मे दहसत बनी रहती है ।खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया की हमे तहरीर मिला है जल्द ही उचक्को को पकड़ लिया जायेगा।