लखनऊ : पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो 2020 तक पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर वाहन सरपट भागना शुरू कर देंगे। यानी बलिया और लखनऊ की दूरी सिमट कर रह जाएगी। यह दावा है उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक और पर्यटना का बहुत बड़ा केंद्र है और इसें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इसकार इसके उत्थान के लिए जल्द ही विकास बोर्ड का गठन करेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आध्यात्मिक सर्किट के लिए प्रयागराज और वराणसी सबसे बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल, सड़क और हवाई संपर्क पहले से बेहतर हुए हैं। 11 नए हावाई अड्डों पर तेजी से काम चल रहा है।
