लुधियाना : श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट रजि के समस्त ट्रस्टी एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर महिला संकीर्तन मंडली एवं लोगों के सहयोग से न्यू कृष्णा नगर जस्सियाँ रोड ज्वाला सिंह चौंक हैबोवाल रोड की तरफ से श्रीमद भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन दिनांक 18 अगस्त दिन रविवार से 24 अगस्त दिन शनिवार तक समय दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक करवाया जा रहा है। जिसमे कथाव्यास अमरदेव तिवारी श्रीधाम अयोध्या वाले कथा का रसपान कराएंगे। 25 अगस्त दिन रविवार को यज्ञ पूर्ण आहुति एवं भंडारा होगा।