![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
सुपौल : देश 21वीं सदी की ओर बढ़ रहा है। लेकिन कई बार ऐसी खबरें भी आती है, जिसे सुन कर ऐसा लगा है कि अभी भी हम 18वीं सदी में जी रहे हैं। ऐसी ही एक घटना बिाहर के सुपौल जिले के राघोपुर की है। यहां एक रसूखदार गणेश स्वर्णकार ने 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीडि़ता जब फरियाद लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की जगह मामले को पंचायत में निपटा लेने का हुक्म सुना दिया। इसके बाद गांव के स्कूल परिसर में पंचायती हुई। यहां करीब चार घंटे तक आरोपी का पंचों ने इंतजार किया लेकिन वो नहीं पहुंचा। इसके बाद पंचों ने नाबालिगा के साथ हुए इस जघन्य कृत्य के लिए आरोपी पर पांच लाख रुपए जुर्माना और पीड़िता द्वारा आरोपी को 11 चप्पल मारने की सजा सुना कर मामला खत्म कर दिया गया। लेकिन दबंग आरोपी ने पंचों का फैसला मामले से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ता देख शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
