फगवाड़ा, कपूरथला :  श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां कथा कीर्तन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा गया वहीं, होम्‍योपैथिक चिकित्‍सा कैंप लगा कर समाज सेवा भी की गई। 

   इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित संगत को वर्षात के दिनों में होने वाली बीमारियों जैसे मेलेरिया, डेंगू, डायरिया सहित अन्‍य बीमारियों के लक्षण एवं उससे बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा मेडिकल कैंप में विभिन्‍न रोगों की जांच कर मरीजों को दवाएं भी दी गई। दौरान मनजीत सिंह, तेजिंदर सिंह बावा, गुरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, देवेंदर सिंह, प्रिंस, एकम सिंह, दलजीत सिंह सहित काफी संख्‍या में लोग उपस्थित रहे।