चौकी प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह ।
 रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) :  थाना क्षेत्र बरेसर के बाराचवर चट्टी से गायब हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाना रसड़ा  जिला बलिया के बेसवान निवासी जवाहर निषाद पुत्र गंगा राम निषाद किसी कार्य बस थाना क्षेत्र बरेसर के बाराचवर चट्टि पर बुधवार को बाद दोपहर तीन बजे आये हुए थे। करीब एक घंटे बाद बाजार में अपनी बाईक खड़ी कर किराने  की दुकान पर चले गये ।  कुछ देर बाद जब वापस आए तो देखा कि जहां उन्‍होंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी  वहां वह नहीं है। इसकी सूचना उन्‍हों किसी के माध्यम से थाने के सरकारी नम्बर पर दे दिया। सूचना मिलते ही बरेसर थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी बाराचवर  देवेंद्र बहादुर सिंह को इसकी सूचना दी । इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पुलिस टिम के स्‍पेशल नाका लगा वाहनों की जाचं शुरू कर दी।  हालांकि चौकी प्रभारी पहले से ही सहजतपुर नहर की पुलिया पर वाहनों की जांच कर रहे थे।  थानाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि  पहले से ही सहजतपुर पुलिया पर  चेकिंग चल रहीं थी । मैने पुलिस की एक और टीम को चेकिंग अभियान मे लगा दिया ।  वहीं,  चौकी प्रभारी ने बताया की शाम करीब 7:00 बजे  हमने अपने आरक्षियों पिन्टू सैनी और मुन्ना प्रसाद को लेकर आसपास के जगहों पर खोज बिन करने लगे तभी लवारिस हालत मे एक मोटरसाइकिल MH 12AB9448 नम्बर की गाड़ी खडी़ दिखाई दी।  जब पीडित व्यक्ति को मोटरसाइकिल दिखाया गया तो उसने तत्काल ही अपनी मोटरसाइकिल पहचान लिया ।  वही चौकी प्रभारी ने बताया की वाहन चोर पुलिस के सक्रियता व चेकिंग के वजह से बाईक को लेकर नहीं जा पाये और कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गये ।
पीडि़त जवाहर निषाद ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा की पुलिस की सक्रियता की वजह से आज हमारी गाड़ी मिल पाई है । चौकी प्रभारी ने बताया की जिस व्यक्ति की गाड़ी थी । उससे पूछताछ व मोटरसाइकिल के कागजात देखने के बाद वाहन स्वामी को वाहन सुपुर्द कर दिया गया ।